Home KORBA जहरीले सांप के काटने से महिला की मौत, उरगा थाना क्षेत्र के...

जहरीले सांप के काटने से महिला की मौत, उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम झीेंका का मामला

0
193

Acn18.com/उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम झींका में रहने वाली एक महिला की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। मृतका का नाम तीज कुंवर है,जो बीती रात अपने घर पर जमीन में सो रही थी इसी दौरान उसे घोड़ा करैत नामक सांप ने काट लिया। परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तब वे तीज कुंवर को लेकर सीधे अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई की फिर पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया।

error: Content is protected !!