spot_img

नौतपा में तपिश से राहत मिलेगी:राजस्थान-MP समेत 15 राज्यों में बारिश की संभावना, 4-5 दिन देरी से पहुंच सकता है मानसून

Must Read

Acn18.com/नौतपा गुरुवार से शुरू हो गया हैं, लेकिन इन 9 दिनों में गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मई के आखिरी हफ्ते तक राजस्थान, MP समेत 13 राज्यों में कुछ जगह भारी और कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

- Advertisement -

जून में मानसूनी हवाओं के कमजोर रहने के भी आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून पोर्ट ब्लेयर से 425 किमी दूर नानकोवरी द्वीप पर अटक गया है। यह 6 दिन से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इससे मानसून देश में 4-5 दिन की देरी से पहुंच सकता है। आमतौर पर मानसून केरल में 1 जून को पहुंचता है, लेकिन इस साल 5 से 9 जून के बीच दस्तक दे सकता है।

अरब सागर में बने चक्रवात से भी बदला मौसम
सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि अरब सागर में बने चक्रवात से नमी आ रही है। इस कारण कई इलाकों में बारिश हो रही है। 23 मई से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी एक्टिव है। इस सिस्टम के मई के आखिरी दिनों तक बने रहने की संभावना है।

इस वजह से मई का आखिरी हफ्ता शुरू होने के बावजूद बुधवार को किसी भी उत्तर भारतीय राज्य में लू नहीं चली। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, यूपी, बिहार, झारखंड में पिछले 24 घंटों में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम रहा।

इस समय बारिश मानसून के लिए अच्छा संकेत नहीं
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभों का मार्च से लेकर मई तक सक्रिय रूप से आना अच्छा संकेत नहीं है। यूं तो मानसून कई कारणों से प्रभावित होता है, लेकिन एक बड़ा कारण मानसून से पहले तेज गर्मी पड़ना भी है। जमीन में नमी कम होना और तापमान अधिक रहना मानसून को अपनी ओर आसानी से खींच पाता है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बेटी और भतीजी के साथ किया रेप, पैरोल पर घर आया और किया दरिंदगी

कोरिया। कोरिया से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे आरोपी ने पैरोल की...

More Articles Like This

- Advertisement -