Home KORBA एसईसीएल कर्मी की घर में घुसकर हत्या. पत्नी ने बताया कुछ लोग...

एसईसीएल कर्मी की घर में घुसकर हत्या. पत्नी ने बताया कुछ लोग घुसे से घर में

0
157

IMG 20230524 WA0000IMG 20230524 WA0001IMG 20230524 WA0005IMG 20230524 WA0009IMG 20230524 WA0003IMG 20230524 WA0006एसईसीएल की गेवरा कॉलोनी के उर्जा नगरी के मकान नंबर 7 में निवासरत जगजीवन रात्रे कि बीती रात घर में घुसकर हत्या कर दी गई. गेवरा में कैटेगरी वन के पद पर कार्यरत 32 वर्षीय जगजीवन रात्रे की पत्नी ने बताया रात्रि लगभग 2:00 बजे कुछ लोग उनके निवास पर आए. खटखटाने पर जगजीवन राम ने दरवाजा खोला. पत्नी ने पूछा कौन है तब रात्रे ने बताया कि उनके दोस्त आए हैं और पानी मांग रहे हैं. उसी समय घर आए लोगों ने जगजीवन रात्रे के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया. भयभीत पत्नी बच्चों को लेकर दूसरे कमरे में चली गई. बाद में उसकी गुहार पर पड़ोसियों से होते हुए या खबर पुलिस तक पहुंची. दीपका पुलिस मामले की विवेचना कर रही है