Home KORBA शादी के दो माह बाद नवविवाहीता ने जहर सेवन कर की खुदकुशी,...

शादी के दो माह बाद नवविवाहीता ने जहर सेवन कर की खुदकुशी, पति से विवाद होने के बाद उठाया आत्मघाती कदम, पति पत्नी दोनों ने ही किया था दूसरा विवाह

0
239

Acn18.com/बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के डंगनियाखार ईलाके में रहने वाली एक नव विवाहीता ने शादी के महज दो माह बाद ही जहर का सेवन कर इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पति से किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद और उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। मुंुह से झाग निकलने पर परिजन उसे लेकर एनटीपीसी के अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पहले पति से रिश्ता समाप्त करने के बाद ज्योति ने राजेश चैहान से दूसरा विवाह किया था वहीं राजेश ने भी पहली पत्नी से तलाश के बाद ज्योति से दूसरी शादी रचाई थी।

पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद पत्नी ने जहर का सेवन कर लिया। इससे पहले ही पत्नी को अस्पताल में उपचार मिल पाता उसकी मौत हो गई। मामला बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र का है जहां डंगनियाखार ईलाके में रहने वाली नवविवाहीता ज्योती चैहान ने शादी के महज दो माह बाद ही मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है,कि पहले पति का साथ छूटने के बाद ज्योती ने राजेश चैहान से दूसरा विवाह किया था वहीं राजेश ने ही पहली पत्नी से तलाश लेने के बाद ज्योती से दूसरी शादी की थी। इस बीच किसी बात को लेकर पति से ज्योति का विवाद हो गया जिसके बाद उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। ज्योती के मुंह से झाग निकलता देख परिजन उसे लेकर एनटीपीसी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चूंकी मृतका नवविवाहीता थी इस कारण राजपत्रिक अधिकारी की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई फिर लाश का पोस्टमार्टम किया गया। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!