Home छत्तीसगढ़ 8 घंटे, सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज और एक झूठी कहानी का अंत: बालोद...

8 घंटे, सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज और एक झूठी कहानी का अंत: बालोद पुलिस ने बेनकाब किया आशिक का वह वहशी चेहरा जिसने पूरे शहर को दहला दिया!

0
7
शादी से इनकार पर भड़का सनकी आशिक: बीजापुर से बुलाया स्कूल का जिगरी यार, हाथ में थमाई तेजाब की बोतल और फिर…
1005058404

बालोद। एकतरफा सनक, ठुकराए जाने की खीझ और इंतकाम की अंधी आग ने शांत कहे जाने वाले बालोद शहर को थर्रा कर रख दिया। जिस युवती से कभी प्रेम का दावा किया गया था, उसी के मासूम चेहरे को जिंदगी भर के दर्द में झोंकने के लिए एक सिरफिरे ने तेजाब की खौफनाक साजिश रच डाली। सिंचाई कॉलोनी इलाके में रोजाना की तरह ज्ञान अर्जित कर लाइब्रेरी से लौट रही छात्रा को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही कदमों की दूरी पर उसकी जिंदगी को झुलसाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। 5 अक्टूबर की दोपहर 12:30 बजे अचानक हुए इस कायराना एसिड अटैक ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी, लेकिन बालोद पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर इस सनसनीखेज साजिश की परतें उधेड़कर मुख्य साजिशकर्ता प्रेमी और बीजापुर से बुलाए गए उसके भाड़े के मददगार को बेड़ियों में जकड़ लिया।

acn balod

सोमवार की दोपहर जब छात्रा घर लौट रही थी, तभी घात लगाए एक नकाबपोश दरिंदे ने उस पर तेजाब उड़ेल दिया। तेजाब पड़ते ही छात्रा असहनीय दर्द से चीख उठी। युवती की चीखें सुनकर आसपास के रहवासी घरों से बाहर दौड़े और तुरंत पीड़िता के परिजनों को सूचित करते हुए उसे जिला अस्पताल बालोद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम उसके उपचार में जुट गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर पलक झपकते ही तांदुला डैम की ओर भाग निकला।

घटना की बर्बरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण और एएसपी चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन में डीएसपी विनय साहू के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। शहर के चप्पे-चप्पे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया और तकनीकी साक्ष्यों को बारीकी से जोड़ा गया। जांच की सुई तेजी से कुंदरूपारा (बालोद) निवासी युवती के पूर्व परिचित यश कुमार सोनकर (20 वर्ष) पर आकर टिक गई। हिरासत में लिए जाने पर यश ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कई मनगढ़ंत कहानियां गढ़ीं, लेकिन साइबर सेल के तकनीकी प्रमाणों और खाकी की सख्त पूछताछ के आगे उसकी शातिर चालाकी ज्यादा देर टिक न सकी।

पकड़े गए आरोपियों में मुख्य साजिशकर्ता यश कुमार सोनकर (उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम नेवारिकला, बालोद) और तेजाब फेंकने वाला करण कुंजाम (उम्र 20 वर्ष, निवासी भैरमगढ़, बीजापुर) शामिल हैं। पुलिस दोनों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।इस अंधे कत्ल की कोशिश का महज 8 घंटे में पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी बालोद शिशुपाल सिन्हा, थाना प्रभारी गुरुर मुकेश सिंह, साइबर प्रभारी धरम भुआर्य और आरक्षक संजय सोनी समेत समस्त कोतवाली व साइबर सेल टीम की तत्परता सराहनीय रही।

error: Content is protected !!