Home KORBA एक महिला से 6 युवाओं ने किया सामूहिक अनाचार.सभी आरोपी किए गए...

एक महिला से 6 युवाओं ने किया सामूहिक अनाचार.सभी आरोपी किए गए गिरफ्तार

0
110

Acn18.com/वासना का भूत जब सिर पर सवार होता है तो मनुष्य हैवान बन जाता है. यही हुआ कोरबा जिले के खरमोरा अटल आवास में निवासरत एक 35 वर्षीय महिला के साथ. एक बच्चे की मां से आधा दर्जन युवकों ने रात भर अनाचार किया और उसे वहीं छोड़कर भाग निकले. महिला ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. सामूहिक अनाचार की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया ।पुलिस टीमें निकल पड़ी आरोपियों की तलाश में ,और फिर उन्हें धर दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में राजेश कुमार गोड,गुलशन गिदोडे, गुलशन नटराज ,अजय खेरवार, गुड्डू साहू और संदीप यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके विरुद्ध साक्ष्य एकत्रित करने व अन्य कानूनी प्रक्रियाओं को पूर्ण किया जा रहा है

error: Content is protected !!