spot_img

दीवार गिरने से एक ही परिवार के 5 की मौत:3 बेटियों के साथ माता-पिता ने तोड़ा दम, सोते समय हुआ हादसा

Must Read

acn18.com ​​​​​​​कांकेर/ छत्तीसगढ़ के कांकेर में रविवार देर रात दीवार गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बेटियां और उनके माता-पिता शामिल हैं। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के चलते हादसा हुआ है। अभी तक मृतकों के नाम सामने नहीं आ सके हैं। हादसा पंखाजूर के बांदे थाना क्षेत्र में हुआ है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, हादसा इरपानार क्षेत्र के पीवी110 में हुआ है। यहां एक मकान में पति-पत्नी अपनी तीन बेटियों के साथ रहते थे। लगातार बारिश के चलते मकान की कच्ची दीवार देर रात उनके ऊपर गिर पड़ी। इसके नीचे दबकर सभी की मौत हो गई। हादसे का पता ग्रामीणों को सुबह चला।

फिलहाल ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी है। उनके पहुंचने के बाद ही आगे कार्रवाई होगी। परिवार में कौन-कौन और लोग हैं, इसका पता नहीं चल सका है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि हादसे में परिवार के सभी लोगों की मौत हुई है। कांकेर में लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने निवास में किया ध्वजारोहण

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सीजी 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम एक साथ होंगे जारी, इस लिंक से चेक कर सकेंगे रिजल्‍ट

acn18.com रायपुर। छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के लाखों छात्रों के लिए रिजल्‍ट को लेकर...

More Articles Like This

- Advertisement -