spot_img

46 साल पुराना पुल 10 सेकंड में गिराया, बड़वानी में नदी पर बना था ब्रिज, एकसाथ दो ब्लास्ट कर जमींदोज किया गया

Must Read

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में ‘पाटी की गोई’ नदी पर बने 46 साल पुराने पुल को ब्लास्ट कर तोड़ दिया गया। पुल काफी जर्जर हो चुका था। एक साथ दो ब्लास्ट कर उसे 10 सेकंड में जमींदोज कर दिया गया। अब नदी पर एक नया पुल बनाया जाएगा।

- Advertisement -

गुजरात की निर्माण एजेंसी ने सोमवार देर शाम पुल को ब्लास्ट के जरिए कुछ ही सेकंड में गिरा दिया। दरअसल, पिछले दिनों इस जर्जर पुल के दोनों साइड को तोड़ने के दौरान उसकी एक स्लीपिंग बीम गिर गया था। बीच के चार स्लीपिंग बीम बचे थे। सोमवार शाम करीब 6 बजे साइलेंट ब्लास्ट कर पुल को ध्वस्त कर दिया गया। पुल को इस तरह गिराया गया कि मलबा 100 मीटर के दायरे के बाहर नहीं जाए।

पुल 46 साल पुराना था। जर्जर हो चुका था, जिसके कारण इसे गिराने का निर्णय लिया गया।
पुल 46 साल पुराना था। जर्जर हो चुका था, जिसके कारण इसे गिराने का निर्णय लिया गया।

ब्लास्ट के पहले किया गया था लोगों को सतर्क

पुल ढहाने के पहले एजेंसी की तरफ से सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए थे। ब्लास्ट से पहले आसपास के लोगों को सूचना देकर उन्हें दूर रहने के लिए सतर्क भी किया गया था। साथ ही मवेशियों को भी दूर रखने की हिदायत दी गई थी। निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों ने बताया कि ब्लास्टिंग के लिए पुल के पीलर में होल किए गए थे।

पुल को साइलेंट ब्लास्ट कर गिराया गया। इसके लिए ब्रिज के दो पिलर में होल कर जिलेटिन लगाया गया था। ब्लास्ट की आवाज 100 मीटर से अंदर ही रह गई।
पुल को साइलेंट ब्लास्ट कर गिराया गया। इसके लिए ब्रिज के दो पिलर में होल कर जिलेटिन लगाया गया था। ब्लास्ट की आवाज 100 मीटर से अंदर ही रह गई।

नियति कंस्ट्रक्शन बड़ोदा के इंजीनियर राहुल डुडवे ने बताया- 215 मीटर लंबा पुल था। जिसे दोनों तरफ से मशीनों से तोड़ा जा चुका था, सिर्फ बीच का हिस्सा ही बचा था। इसे जिलेटिन की मदद से तोड़ा गया। इंजीनियर के मुताबिक रहवासी क्षेत्र होने के कारण बारूद का उपयोग नहीं किया गया। जिलेटिन की रॉड को पिलर के अंदर लगाया गया था।

लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया गया

बड़वानी शहर और पाटी क्षेत्र को जोड़ने वाला यह पुल बहुत ही कमजोर था। इस कारण इस पर से कम ही वाहनों की आवाजाही होती थी। पुल को तोड़ने के साथ ही एक वैकल्पिक मार्ग भी बनाया गया है। जहां से कमर्शियल वाहनों के निकलने की मनाही है। नया पुल बनने के बाद बड़वानी से महाराष्ट्र और गुजरात जाने वालों के लिए आसानी होगी।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

दमकल विभाग मना रहा अग्निशमन सेवा सप्ताह,शहर में निकाली गई जागरुकता रैली

Acn18.com/कोरबा में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर दमकल विभाग जागरूकता अभियान चला रहा है। यह सप्ताह 14 से...

More Articles Like This

- Advertisement -