Home छत्तीसगढ़ सूरजपुर मां-बेटी मर्डर-रेप केस में 4 दोषी करार:हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को...

सूरजपुर मां-बेटी मर्डर-रेप केस में 4 दोषी करार:हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को काटकर फेंका; कोर्ट से हंसते हुए निकला मुख्य आरोपी कुलदीप

0
9

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत चार लोगों को दोषी करार दिया है। दोषी करार दिए जाने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू कोर्ट से बाहर निलकते समय मुस्कुरा रहा था। फास्ट ट्रैक कोर्ट इस मामले में सजा का ऐलान 8 अक्टूबर को करेगी।

झारखंड भागते समय हुई थी गिरफ्तारी

मुख्य आरोपी कुलदीप साहू को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया था जब वह वारदात को अंजाम देने के बाद झारखंड भागने की कोशिश कर रहा था। कुलदीप साहू बस में बैठकर झारखंड जा रहा था उसी समय पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। सूरजपुर में हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख के घर में घुसकर कुलदीप साहू ने उसकी पत्नी और बेटी को चाकू और तलवार से काटकर मार डाला था। दोनों की लाश घर से करीब 5 किमी दूर अर्धनग्न अवस्था में मिली थी।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही थी सुनवाई
डबल मर्डर केस की सुनवाई न्यायाधीश आनंद प्रकाश वारियाल के फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही थी। कोर्ट से निकलते हुए मुख्य आरोपी कुलदीप साहू हंसते हुए बाहर आया और उसने स्माइली शाइन के साथ पत्रकारों को वीडियो बनाने कहा।

error: Content is protected !!