Home KORBA 3 बार के जिपं सदस्य, 13 साल से नंगे पांव:गांव को लिया...

3 बार के जिपं सदस्य, 13 साल से नंगे पांव:गांव को लिया आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प, अफसरों से भी ऐसे ही करते मुलाकात

0
176

Acn18.com/मनेंद्गगढ़ चिरमिरी जिले में जिला पंचायत सदस्य रविशंकर सिंह 13 साल से नंगे पांव चलते हैं। भरतपुर ब्लॉक के रविशंकर सिंह ने यह संकल्प क्षेत्र को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लिया है और 2010 से बिना चप्पल ही क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। रविशंकर सिंह 3 बार से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हो रहे हैं।

जिला पंचायत सदस्य रविशंकर सिंह नंगे पांव ही लोगों की समस्या सुनने पहुंचते हैं। साथ ही अफसरों से मुलाकात भी वे बिना चप्पल पहने ही करते हैं।

नंगे पांव घूमने की कहानी

जिला पंचायत रविशंकर सिंह ने बताया कि, वे जब गांव जा रहे थे तो वहां एक बुजुर्ग तपती धूप में नंगे पाव चल रहा था उसके पैर में छाले पड़ गए थे, तभी मैंने चप्पल उतारकर उस बुजुर्ग को दी। जिसके बाद से मैंने गांव को सशक्त बनाने का संकल्प लेकर चप्पल त्याग दी। 36 साल के रविशंकर सिंह एलएलएम की पढ़ाई कर चुके हैं।

error: Content is protected !!