Home KORBA आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत,...

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, करतला के ग्राम पीड़िया में सामने आई घटना

0
139

Acn18.com/करतला से सरोज रात्रे, प्रदेश के कोरबा जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक 21 वर्ष से युवक की मौत हो गई। मामला करतला थाना क्षेत्र का है जहां पीड़िया गांव में आज दोपहर करीब 2:00 बजे यह घटना घटी।बताया जा रहा है कि रामपाल राठिया अपने खेत की तरफ गया हुआ था इसी दौरान मौसम में परिवर्तन हुआ और आसमान में काले बादल छा गए। इसी दौरान झमाझम बारिश हुई जिससे बचने रामपाल पेड़ के नीचे चला गया।तभी आसमान से बिजली गिरी जिसकी चपेट में रामपाल आ गया और उसकी मौत हो गई।जैसे ही यह घटना क्षेत्र में आम हुई वैसे ही पूरे गांव में अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कार्रवाई में जुट गई।

error: Content is protected !!