spot_img

CM के गढ़ में 2 महिला नेता आमने-सामने:स्मृति ईरानी पाटन और प्रियंका गांधी भिलाई से भरेंगी चुनावी हुंकार, महिला वोटर्स पर दोनों की नजर

Must Read

महिला आरक्षण बिल मंगलवार को लोकसभा में पास हुआ है। इसके बाद गुरुवार को छत्तीसगढ़ में दो कद्दावर महिला नेता आमने-सामने नजर आने वाली हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जहां भिलाई में होने वाले पार्टी के अब तक के सबसे बड़े महिला सम्मेलन में शिरकत करेंगी। वहीं भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दुर्ग जिले के ही पाटन में जनसभा को संबोधित करेंगी।

- Advertisement -

राजनितिक रूप से छत्तीस का आंकड़ा रखने वाली ये दोनों महिला नेता चुनावी साल में अपनी-अपनी पार्टी को ऑक्सीजन देने आ रही है। एक तरफ प्रियंका तो दूसरी तरफ स्मृति मोर्चा संभालती नज़र आएंगी। अमेठी में राहुल गांधी को मात दे चुकी स्मृति की सभा मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में हो रही है। परिवर्तन यात्रा के बहाने बीजेपी ने भूपेश बघेल के किले को भेदने की कोशिश में है।

सियासी शतरंज में विजय बघेल और स्मृति पर दांव

भाजपा ने भूपेश बघेल को टक्कर देने के लिए पहले ही सांसद विजय बघेल को पाटन विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतार दिया है। सियासी शतरंज में ये दांव और मजबूत हो सके इसके लिए अमेठी फतह करने वाली स्मृति को अब भेजा जा रहा है। वह जहां 15 साल की बीजेपी सरकार की उपलब्धियां बताएंगी, वहीं 5 साल में कांग्रेस सरकार की क्या नाकामियां रही हैं वह भी गिनवाएंगी।

कांग्रेस सरकार की नाकामियां गिनाएंगी ईरानी
कांग्रेस सरकार की नाकामियां गिनाएंगी ईरानी

मंच पर प्रियंका का आभार प्रकट करेंगी महिलाएं

कांग्रेस चुनावी साल में इस सम्मलेन के बहाने पार्टी महिला वोटर्स को अपने पक्ष में करना चाहती है। सम्मलेन में संभागभर से महिलाएं शामिल होने वाली हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ पा चुकी महिलाएं मंच पर प्रियंका गांधी का आभार प्रकट करने वाली हैं। मदर्स मार्केट समेत संभाग की अलग-अलग महिलाएं प्रियंका के साथ मंच पर नजर आएंगी।

प्रियंका गांधी महिला वोटर्स को रिझाएंगी
प्रियंका गांधी महिला वोटर्स को रिझाएंगी

दुर्ग संभाग के किले की दीवारों को मजबूत करेगी कांग्रेस

छत्तीसगढ़ में दुर्ग संभाग सबसे VIP संभाग में गिना जाता है। यहां से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत सूबे के मंत्री और सरकार के प्रवक्ता रविंद्र चौबे, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पीएचई मंत्री गुरु रूद्र कुमार और एक इकलौती महिला मंत्री अनिला भेड़िया आती हैं।

2018 में संभाग की 20 सीटों राजनांदगांव से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और वैशाली नगर से स्व विद्यारतन भसीन ने जीत हासिल की थी, बाकि की 18 सीटों पर कांग्रेस काबिज हुई थी। ये जादुई आंकड़ा इसी तरह बरक़रार रहे इसकी कोशिश कांग्रेस कर रही है।

दोनों ही सभाओं में महिला वोटर्स पर होगा फोकस

इस बार छत्तीसगढ़ में महिला वोटर्स 98.5 लाख और 98.2 लाख पुरुष वोटर्स हैं। यानि की महिला वोटर्स की संख्या ज्यादा है। बीजेपी – कांग्रेस दोनों ही 2023 के मद्देनज़र आधी आबादी को पूरी तरह से साधने की जुगत में लगे हुए हैं। कल होने वाली दोनों ही सभाओं में महिलाओं पर विशेष फोकस रहेगा।

ईरानी महिला आरक्षण बिल समेत केंद्र सरकार की महिलाओं से सबंधित योजनाओं पर बात करेंगी तो यही प्रियंका राज्य सरकार की रिपोर्ट महिलाओं से सामने रखेंगी।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर:शीतकालीन सत्र में बिल पेश होगा, घोषणा पत्र में भाजपा का वादा था

Acn18.com/देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) करवाने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट...

More Articles Like This

- Advertisement -