Home छत्तीसगढ़ डैम में डूबकर 2 लोगों की मौत:तैरने नहीं आता था, फिर भी...

डैम में डूबकर 2 लोगों की मौत:तैरने नहीं आता था, फिर भी नहाने गया नाबालिग, उसे बचाने के दौरान युवक डूबा

0
207

Acn18.com/बालोद में स्टॉप डैम में नहाने के लिए गए 2 लोगों की डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नाबालिग से तैरते नहीं बनता था। जिसके चलते वह डूबने लगा। यह देखकर युवक भी उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी। लेकिन वह गहराई में जाकर डूब गया। मामला सुरेगांव थाना क्षेत्र का है।

टटेंगा निवासी यश कुमार मानिकपुरी(21) और अखिलेश यादव(11) रविवार दोपहर को नहाने के लिए खरखरा कसही नाले में बने स्टॉप डैम में गए थे। अखिलेश यादव नारायणपुर में रहकर पढ़ाई करता था। छुट्‌टी के चलते वह घर आया हुआ था। यश कुमार गांव में रहता था। उसने पढ़ाई लिखाई छोड़ दी थी। दोनों के पिता रोजी-मजदूरी करते हैं।

दोनों को पानी से निकाला, मगर हो गई थी देर

रविवार दोपहर को दोनों डैम में नहाने के लिए गए थे। उसी दौरान अखिलेश डैम में कूद गया। फिर गहराई वाले इलाके में चला गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। ये देखकर यश उसे बचाने गया था, पर दोनों डूब गए। आस-पास के लोगों ने जब दोनों को डूबते देखा, तब पानी में जाकर दोनों को बचाने की कोशिश की। दोनों को पाने से निकाल भी लिया गया था। मगर तब तक देर हो गई थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इकलौते चिराग थे।

घटना के बाद पुलिस को भी सूचना दी गई थी। शवों का पोस्टमार्टम किया गया है। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों अपने घर के इकलौते चिराग थे।

error: Content is protected !!