spot_img

दंतेवाड़ा में 2 महिला नक्सली ढेर:ककाड़ी-नहाड़ी के जंगलों में पुलिस से मुठभेड़, शव और हथियार बरामद, सर्चिंग जारी

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार की सुबह जवानों ने मुठभेड़ में 2 महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया है। दोनों नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि, जवानों और माओवादियों के बीच करीब आधे घंटे तक मुठभेड़ हुई। मामला अरनपुर थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि जिले के ककाड़ी और नहाड़ी के जंगल में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। मंगलवार की रात जवानों को ऑपरेशन पर निकला गया था। बुधवार की सुबह टीम ककाड़ी-नहाड़ी के जंगल पहुंची, तो यहां पहले से ही घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवानों को भारी पड़ता देख भागे नक्सली

जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। करीब आधे घंटे तक दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई। हालांकि, पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का सहारा लेकर भाग निकले। सर्चिंग के दौरान दो महिला नक्सलियों का शव बरामद हुआ है। एक इंसास और 12 बोर हथियार समेत विस्फोटक सामान भी मिला है।

2 नक्सली ढेर, सर्चिंग जारी

दंतेवाड़ा एएसपी आर के बर्मन ने दैनिक भास्कर को बताया कि, 2 नक्सलियों के ढेर होने की सूचना मिल रही है। घटना स्थल की सर्चिंग जारी है। सर्चिंग के बाद जब जवान लौटेंगे, तो पूरी जानकारी दी जाएगी।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बरेला पुल की मरम्मत पर लाखों खर्च, फिर भी नहीं बदली हालत – जिम्मेदारी पर उठे सवाल, जानिए अफसरों और नेताओं का जवाब

मुंगेली। दो जिलों के बॉर्डर मुंगेली-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर बना बरेला पुल अब एक रास्ता नहीं, बल्कि मौत की...

More Articles Like This

- Advertisement -