spot_img

गणेश विसर्जन के दौरान 15 लोगों की डूबने से मौत:हरियाणा के महेंद्रगढ़-सोनीपत में 7 लोग डूबे, UP में 8 की जान गई

Must Read

हरियाणा और UP में गणपति विसर्जन के दौरान 5 जगह बड़े हादसे हुए। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में झगड़ोली नहर में गणेश जी की प्रतिमा के साथ 8 लोग बह गए, जिनमें से 4 की मौत हो गई। वहीं, सोनीपत में यमुना नदी में भी 2 की मौत हो गई, 2 अभी लापता हैं। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

- Advertisement -

उधर, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी 8 लोगों की मौत की खबर है। संत कबीर नगर में 4 बच्चे डूब गए। चारों भाई-बहन थे। सभी के शव निकाल लिए गए हैं। वहीं​​​​​, ललितपुर और उन्नाव में 2-2 लोगों की विसर्जन के दौरान डूबने से मौत हो गई है।

हरियाणा में हादसों में की मौत
हरियाणा के महेंद्रगढ़ और सोनीपत में गणपति विसर्जन के दौरान 2 हादसे हुए। कनीना-रेवाडी रोड पर स्थित गांव झगड़ोली के पास नहर में गणेश की प्रतिमा विसर्जित करने गए 9 लोग पानी के तेज बहाव के साथ बह गए। देर रात आठ लोगों को नहर से बाहर निकाला गया। इनमें से 4 की मौत हो गई। अन्य 4 की हालत गम्भीर है।

पहला हादसा महेंद्रगढ़ मेंDC बोले– 8 लोगों को बाहर निकाला गया
महेंद्रगढ़ में मृतकों की पहचान टिंकू, आकाश, नितिन और निकुंज के तौर पर हुई है। यह सभी 18 से 23 साल के बताए गए हैं। मनोज, दीपक, सुनील, संजय को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
महेंद्रगढ़ के DC डा. जेके आभीर ने दावा किया है कि बिना परमिशन के झगड़ोली नहर में विसर्जन किया जा रहा था। DC ने 4 लोगों के मरने की पुष्टि की है। साथ ही बताया कि अभी नहर में रेस्क्यू चल रहा है। 8 लोगों को बाहर निकाला गया।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ श्रमिक नेताओं ने मानाया एक दिवसीय काला दिवस

Acn18.com/खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। एचएमएस,एटक,इंटक और सीटू ने राष्ट्रव्यापी काला दिवस मनाते हुए सरकार...

More Articles Like This

- Advertisement -