spot_img

12 KM दूर मिला दूसरी बच्ची का शव:मां-बोली मेरी मौत के बाद कौन करता इनकी देखभाल, इसलिए दोनों को बहा दिया

Must Read

acn18.com कोरबा/ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो दिन पहले गायब हुई सगी बहनों में दूसरी बच्ची का शव भी नदी से 12 किलोमीटर दूर मिल गया। दोनों मासूम बहनों की मौत के बाद पुलिस ने उनकी मां पर हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। दरअसल, बुधवार की रात दोनों बहनें अपनी मां के साथ सो रही थीं। गुरुवार की सुबह परिजन उठे, तब दोनों बच्चियां गायब थीं। इसके बाद से ही उनकी तलाश की जा रही थी, एक बच्ची का शव शुक्रवार सुबह ही मिल गया था। घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है।

- Advertisement -

मानसिक रोगी मां ने पूछताछ में खुद के सुसाइड करने के लिए नदी में कूदने और बच्चियों को नदी में फेंकने की बात कही है। शुक्रवार को दोनों बहनों का शव बरामद होने के बाद मानसिक रोगी महिला ने पुलिस से कहा कि वह आत्महत्या कर मर जाती, इसके बाद बच्चियों की देखभाल कौन करता। इसलिए, उसने बच्चियों को भी नदी में बहा दिया।

पचपेड़ी क्षेत्र के आमगांव सकेत में गुरुवार की सुबह गौतम निषाद की दो बेटी आरवी निषाद (4) और छोटी बेटी अनिका (2) के घर से गायब होने की खबर फैली। परिजनों के साथ ग्रामीणों ने उसकी तलाश किया। लेकिन, उनका कुछ पता नहीं चला। परेशान परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। एक साथ दो बच्चियों के गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिस की जांच में पता चला कि गौतम की पत्नी सावित्री केंवट (26) मानसिक रोगी है। वह गुरुवार सुबह ही संदिग्ध हालत में घर लौटी और सो गई थी। परिवार में पति-पत्नी और बच्चों के अलावा गौतम के माता-पिता भी हैं।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मां।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मां।

डरकर वापस आई थी महिला

इसके बाद से ही पुलिस को शक हो गया था कि बच्चियों की मां सावित्री ने ही उनके साथ कुछ किया होगा। पुलिस की टीम ग्रामीणों के साथ ही महिला से भी पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि वह दोनों बच्चियों को लेकर सुसाइड करने गई थी। बच्चियों को पुल से नदी में फेंकने के बाद वह भी पानी में कूद गई। लेकिन, पानी में कूदने के बाद वह डरकर तैरते हुए बाहर निकल आई। फिर घर में आकर सो गई। लेकिन, बच्चियों के शव नहीं मिलने पर पुलिस को भरोसा नहीं हुआ।

मनवा पुल के पास मिला दूसरी बच्ची का शव

शुक्रवार की सुबह 10 बजे शिवनाथ नदी में गांव से 7 किलोमीटर दूर कोकड़ी एनीकट के पास बड़ी बच्ची आरवी का शव मिला। इसके बाद से पुलिस और ग्रामीण छोटी बच्ची अनिका की तलाश कर रही थी। दोपहर बाद शाम को गांव से करीब 12 किलोमीटर दूर मनवा पुल के नीचे अनिका का शव भी मिला गया है।

प्रदेश में 10 हजार नए शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र होगी प्रारंभ: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 8 सितंबर को करेंगे अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर “उल्लास साक्षरता अभियान” का शुभारंभ

रायपुर, 07 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेश में राज्य स्तरीय...

More Articles Like This

- Advertisement -