spot_img

CG में 10 नए खेलो इंडिया लघु केंद्र खुलेंगे:बस्तर के हॉकी स्टेडियम को भी मिली मान्यता; CM के प्रयास से मिली सफलता

Must Read

acn18.com बस्तर /बस्तर की खेल प्रतिभाओं को उचित अवसर और प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए एक के बाद एक नई कवायदें की जा रही है। पंडरीपानी में स्थित हॉकी स्टेडियम को खेलो इंडिया के लघु सेंटर जे रूप में मान्यता मिल गई है। अब यहां कुल 40 खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। जिसमें महिला खिलाड़ी भी शामिल रहेंगी। पंडरीपानी में निर्मित खेलो इंडिया के इस लघु केंद्र में हॉकी की नई प्रतिभाओं को निखारने के लिए जल्द ही कोच की नियुक्ति की जाएगी। वहीं भारतीय खेल प्राधिकरण के मापदंड के अनुसार प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

- Advertisement -

दरअसल, वर्तमान में जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी खेल स्टेडियम, धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर और पंडरीपानी में अत्याधुनिक खेल अधिसंरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने के प्रयासों को एक और बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर भारतीय खेल प्राधिकरण ने छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया स्कीम के तहत दस नए खेलो इंडिया लघु केन्द्रों की स्थापना की मंजूरी दी है।

खेल का अभ्यास करते खिलाड़ी।
खेल का अभ्यास करते खिलाड़ी।

ये दसों केंद्र अलग-अलग जिलों में एक-एक खेल के लिए खोले जाएंगे। भारतीय खेल प्राधिकरण ने हॉकी, कुश्ती, फुटबाल, कबड्डी और तीरंदाजी के लिए खेलो इंडिया लघु केंद्र की मंजूरी दी है। इन केन्द्रों की स्थापना के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण वित्तीय सहायता भी प्रदान करेगा। छत्तीसगढ़ में अब खेलो इंडिया स्कीम के तहत कुल केंद्रों की संख्या 24 हो गई है।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में 10 नए खेलो इंडिया केंद्र की मंजूरी मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। आने वाले समय में ये खिलाड़ी न सिर्फ राज्य में बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश और देश का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह ‘खेलबो जीतबो गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ की परिकल्पना को साकार करने में एक और सार्थक कदम सिद्ध हुआ है।

छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण विभाग संचालनालय ने विभिन्न खेलों की खेलो इंडिया सेंटर प्रारंभ करने का प्रस्ताव भारतीय खेल प्राधिकरण को भेजा था। जिसमें बस्तर में हॉकी, धमतरी में कुश्ती, जांजगीर चांपा में हॉकी, कोरबा में फुटबॉल, बलरामपुर में फुटबॉल, बेमेतरा में कबड्डी, दंतेवाड़ा में तीरंदाजी, महासमुंद में तीरंदाजी, मुंगेली में फुटबॉल तथा सूरजपुर में फुटबॉल खेल की नए खेलो इंडिया लघु केंद्र स्वीकृत किए गए हैं।

डोंगरगढ़ स्टेशन में रुकेंगी लॉन्ग रूट की ट्रेनें:चैत्र नवरात्रि के मौके पर भक्तों को सुविधा देने के लिए रेलवे का फैसला

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

रक्तदान करने के लिए आगे आए कोरबा के पत्रकार.वरिष्ठ पत्रकार रमेश पासवान की स्मृति में हुआ आयोजन

ACN18.COM कोरबा / तिलक मार्ग स्थित प्रेस क्लब भवन में वरिष्ठ पत्रकार रमेश पासवान की स्मृति में रक्तदान शिविर...

More Articles Like This

- Advertisement -