spot_img

10 शिकारी गिरफ्तार:जंगल से भटककर गांव में पहुंचे चीतल का किया था शिकार, तीर-धनुष और वन्यप्राणी का शव बरामद

Must Read

Acn18.com/धमतरी जिले के केरेंगांव वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कांटाकुरीर्डीह क्षेत्र में चीतल का शिकार करने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से तीर-धनुष और चीतल का शव बरामद कर लिया गया है। 13 जून को आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। चीतल का शिकार 10 जून को किया गया था।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, चीतल जंगल से निकलकर ​​​​​​​​​​​​​​कांटाकुरीर्डीह के स्कूल परिसर के पास पहुंच गया था। इसका शिकार 10 ग्रामीणों ने मिलकर किया। इस बात की जानकारी वन विभाग को हुई, जिसके बाद सर्च वारंट जारी किया गया। मंगलवार को DFO धमतरी मयंक पांडेय के मार्गदर्शन और SDO धमतरी टीआर वर्मा के निर्देशन में वन विभाग की टीम ने आरोपियों के घर पर छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के नाम जोहर सिंह कमार (33 वर्ष), भुवन कमार (35 वर्ष), बीरेंद्र कमार (24 वर्ष), पुराणिक कमार ​​​​​​​(28 वर्ष), मनीराम कमार (25 वर्ष), राधे लाल कमार (18 वर्ष), चैत राम कमार (30 वर्ष), आनंद कमार (19 वर्ष), किशन कमार (25 वर्ष) और दुर्गेश कमार (19 वर्ष) हैं। इन सभी के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 और 50 व 51, 52 के तहत कार्रवाई की गई है।

आरोपियों के पास से 3 धनुष और 4 तीर बरामद किए गए हैं। मंगलवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वन विभाग की टीम में सिंगपुर परिक्षेत्र अधिकारी पंचराम साहू, उत्पादन डिप्टी रेंजर उत्तर सिंगपुर ओंकार सिन्हा, डिप्टी रेंजर केरेंगांव पुरुषोत्तम पांडेय, उड़नदस्ता प्रभारी डिप्टी रेंजर नरेश उपाध्यक्ष, परिक्षेत्र सहायक मंशाराम साहू, बीएफओ कुकरेल दुलेश्वर मार्कण्डेय, महिला वनरक्षक कुलेश्वर बघेल ल स्टाफ परिक्षेत्र केरेंगांव शामिल थे।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक युवती को लिया चपेट में,दोनों गंभीर रुप से हुए घायल

कोरबा में सड़क हादसों के दौरान लोगों के हताहत होने का दौर जारी है। बीती रात कोसाबाड़ी स्थित पेट्रोल...

More Articles Like This

- Advertisement -