
कैबिनेट मंत्री और कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन द्वारा बहिनी संघ राखी तिहार का आयोजन किया गया। उनके पंचवटी विश्राम गृह के समीप स्थित शासकीय निवास में सुबह 10:00 बजे से ही महिलाएं पहुंचने लगी। कतारबद्ध होकर महिलाओं ने लखन लाल देवांगन को रक्षा सूत्र बांधा लगभग 5 घंटे में 10000 से अधिक महिलाओं ने मंत्री लखन लाल देवांगन को राखी बांधकर उन्हें आशीष दिया । श्री देवांगन ने भी सबको प्रणाम किया कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा है कि यह उनका सौभाग्य है की क्षेत्र की बहनों ने बड़ी संख्या में उनके निमंत्रण को स्वीकार किया और वे रक्षा सूत्र बांधने पहुंची। कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने राखी की शुभकामनाएं देते हुए इस आयोजन की प्रशंसा की मंत्री लखन लाल देवांगन के छोटे भाई और पार्षद नरेंद्र देवांगन ने बहिनी संग राखी तिहार में शामिल होने वाली महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के शासकीय निवास पर रक्षाबंधन पर्व पर आयोजित बहिनी संग राखी तिहार में उमड़ी महिलाओं की भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था कई बार बाधित हुई जिसे संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी








