Home Astrology सूअर पालने किया गया अवैध कब्जा तोड़ा निगम ने ग्रैंड एसी...

सूअर पालने किया गया अवैध कब्जा तोड़ा निगम ने ग्रैंड एसी एन न्यूज़ की खबर का असर

0
137

सूअर पालने किया गया अवैध कब्जा तोड़ा निगम ने

ग्रैंड एसी एन न्यूज़ की खबर का असरScreenshot 20250829 140624 Gallery

कोरबा शहर के एक हिस्से में बेजा कब्जा कर वहां सूअर पालने से लोग परेशान हो गए। अपनी समस्या को ग्रैंड एसी एन न्यूज़ के जरिए निगम प्रशासन तक लोगों ने पहुंचाया। पुलिस की मदद से निगम के तोड़ू दस्ते ने अवैध कब्जा ढहाकर लोगों को राहत पहुंचाया

नगर पालिका निगम का तोड़ू दस्ता शुक्रवार के दोपहर रामपुर आईटीआई के आगे बसी बस्ती सिंगापुर पहुंचा। यहां निर्मित अवैध कब्जे पर बुलडोजर चल गया।
सरकारी जमीन पर कब्जा कर यहां किए गए निर्माण के बाद उसमें सूअर का पालन शुरू कर दिया गया। इन सुअरों के कारण पड़ोस में रहने वालों का जीना दूभर हो गया। इसकी शिकायत ग्रैंड एसी एन न्यूज़ टीम से की गई। न्यूज़ टीम ने इसका प्रसारण किया। नगर निगम प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए शुक्रवार के दोपहर को इस अवैध कब्जे को ढहा दिया। सूअर पलकों ने बताया कि वह यहां नहीं रहते सिर्फ यहां सिर्फ सूअर बाड़ा बना रखा था

नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते मैं शामिल विकास शुक्ला ने बताया कि संबंधित व्यक्ति को नोटिस दिया गया था लेकिन कब्जा नहीं हटने पर निगम को इसे हटाना पड़ा

गौरतलब है की कोरबा में सरकारी जमीन पर कब्जा कब्जा करने का लोगों को शौक सा हो गया है। कब्जे में रखने के लिए कुछ दिन तक तो स्वयं रहते हैं और फिर उसे अच्छी कीमत पर किसी और को बेंच देते हैं