सीएसईबी के नए प्रोजेक्ट का काम शुरू
स्थानीय बेरोजगारों ने रोजगार को लेकर जताया विरोध
देखिए वीडियो
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी द्वारा दारी में स्थापित किए जाने वाले पावर प्लांट का काम शुरू होते ही विरोध भी शुरू हो गया है। नए प्रोजेक्ट का ऑफिस बनना अभी शुरू ही हुआ था की भाजपा नेता और स्थानीय पार्षद वहां पहुंचे और काम रुकवा दिया। प्रबंधन से चर्चा करते हुए दलील दी गई कि बाहर से आए ठेकेदार कर्मचारी भी बाहर से ला रहे हैं जिसका हम सब विरोध कर रहे हैं। उनकी मांग है की राखड़ खाने वाले स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता दी जाए




