शराब सेल्समैन ने खुद कहा कि वह मिलाता है पानी आबकारी विभाग द्वारा संचालित दुकान के सेल्समैन का कथन हुआ वायरल

0
56

शराब सेल्समैन ने खुद कहा कि वह मिलाता है पानी

आबकारी विभाग द्वारा संचालित दुकान के सेल्समैन का कथन हुआ वायरलScreenshot 20250628 162615 Gallery

आबकारी विभाग द्वारा कोरबा में सर्वमंगला कंपोजिट शराब दुकान का एक सेल्समैन स्वयं स्वीकार कर रहा है कि वह पानी मिली शराब बेच रहा है। उसका यह कथन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस मामले में आबकारी विभाग जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रहा है

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बेची जा रही देसी विदेशी शराब की एक दुकान सर्वमंगला नगर के पास है। यहां महेंद्र सिंह नामक सेल्समेन शराब क्रेताओं से कहता सुनाई दे रहा है की शराब में पानी मिला है

शराब दुकान के सेल्समैन महेंद्र सिंह का यह कथन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ।इस मामले में आबकारी विभाग के बिट प्रभारी रानू भगत ने मोबाइल से संपर्क करने पर बताया कि इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
बहरहाल वीडियो में सेल्समेन द्वारा जिस निर्भयता के साथ स्वीकार किया जा रहा है की शराब में पानी मिला है, यदि यह सच है तो सेल्समेन के हिम्मत की दाद देनी होगी। साथ ही यह सच आबकारी विभाग में चल रही भर्राशाही का भी प्रमाण होगा