Home Astrology शराब पीकर स्कूल में सोने जाते हैं प्रिंसिपल देखिए वीडियो

शराब पीकर स्कूल में सोने जाते हैं प्रिंसिपल देखिए वीडियो

0
116

शराब पीकर स्कूल में सोने जाते हैं प्रिंसिपल
देखिए वीडियोScreenshot 20250829 093523 Gallery

(मनोज पाहुजा)कोरबा जिले के करतला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत जरवे के शासकीय प्राथमिक शाला परसभा हटा के प्रधान पाठक चंद्रपाल पैकरा के संबंध में शिकायत मिली थी कि वह अक्सर शराब के नशे में विद्यालय आते हैं जब हमारी न्यूज़ टीम शिकायत की जांच करने इस विद्यालय पहुंची तो हमने पाया कि मास्टर साहब शराब के नशे में धुत होकर अपने कार्यालय में खर्राटे मार रहे हैं। नींद इतनी गहरी की दो-चार बार आवाज देने के बाद भी नहीं उठे

 

इस विद्यालय में बच्चों की कुल दर्ज संख्या 46 है जिन्हें दो कक्षाओं में बिठाया जाता है। एक कक्षा में देव प्रसाद बर्मन नाम के शिक्षक अध्यापन कार्य कर रहे थे तो दूसरी कक्षा में बच्चे अपनी मस्ती में मशगूल थे । दूसरी ओर प्रधान पाठक मदहोश होकर अपने कार्यालय में आराम फरमा रहे थे। यहां पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य का तो पता नहीं लेकिन ₹1 लाख रु मासिक वेतन पाने वाले प्रधान पाठक चंद्रपाल पैकरा का भविष्य न केवल उज्जवल है बल्कि सुरक्षित भी है । बात यहीं खत्म नहीं होती शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता कहा जाता है क्योंकि वह बच्चों को बेहतर शिक्षा देखकर देश का भविष्य गढ़ते हैं लेकिन इस जनाब को ना तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का नाम पता है और ना ही देश के प्रधानमंत्री का।

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों का नशे की हालत में स्कूल आना यह कोई पहला मामला नहीं है शराबी शिक्षकों को अच्छे से पता होता है कि ज्यादा से ज्यादा कुछ दिनों के लिए निलंबित होंगे लेकिन शिक्षा विभाग द्वारा उन्हें बर्खास्त हरगिज नहीं किया जाएगा। बैठे बिठाये 50 हजार से 1 लाख तक वेतन पाने वाले ऐसे शिक्षक न केवल सरकार को चूना लगा रहे हैं बल्कि बच्चों के भविष्य को भी गर्त में डाल रहे हैं ।बहरहाल देखना होगा कि ऐसे शराबी और मूर्ख प्रधान पाठक के विरुद्ध शिक्षा विभाग क्या कार्रवाई करता है