Home ख़ास ख़बर रायगढ़ राजघराने के राजा चक्रधर के पोते देवेंद्र प्रताप सिंह को भाजपा...

रायगढ़ राजघराने के राजा चक्रधर के पोते देवेंद्र प्रताप सिंह को भाजपा ने राज्य सभा सदस्य के लिए बनाया उम्मीदवार,

0
71

रायगढ़ राजघराने के कुमार राजा चक्रधर के पोते देवेंद्र प्रताप सिंह को भाजपा ने राज्य सभा सदस्य के लिए उम्मीदवार बनाया है l राज्य सभा उम्मीदवार घोषित होने की जानकारी मिलने पर उन्हें बधाई देने कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं l देवेंद्र प्रताप सिंह वर्ष 2003 से आरएसएस से जुड़े और उसके बाद भाजपा में सक्रिय राजनीति शुरू की l श्री सिंह वर्तमान में लैलूंगा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य है लिए उनके पिता सुरेंद्र प्रताप सिंह भी राज्य सभा सदस्य रह चुके हैं l देवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि भाजपा संगठन से उन्हें इतना अच्छा सरप्राइज मिलेगा। उन्होंने इसके लिए सीएम विष्णु देव साय सहित राष्ट्रीय संगठन का आभार जताया है। उनका कहना है कि वह आदिवासी क्षेत्र में आदिवासियों के हितों के लिए काम करना चाहते हैं।