Home छत्तीसगढ़ रायगढ़ में बड़ा हादसा: एसी कंप्रेसर फटने से पिता की मौत, बेटा...

रायगढ़ में बड़ा हादसा: एसी कंप्रेसर फटने से पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

0
9

रायगढ़। शहर की आईटीआई कॉलोनी में मंगलवार को एसी कंप्रेसर फटने से बड़ा हादसा हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान पुरुषोत्तम पटेल के रूप में हुई है। हादसे में उनका बेटा राजवीर पटेल भी घायल हुआ, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ब्लास्ट के बाद घर में आग लग गई, जिससे विंडो एसी के सामने खड़ी दो बाइक भी जलकर खाक हो गईं। अचानक हुए धमाके से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।

घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरनगर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।