राजमिस्त्री की धारदार हथियार से हत्या
अर्धरात्रि को आंगन में पड़ा मिला शव
कोरबा पुलिस अधिकारी पहुंचे घटनास्थल पर
कोरबा के बाकी मोगरा में एक व्यक्ति की बीती रात हत्या कर दी गई। राजमिस्त्री का काम करने वाले किरिट राम यादव की लाश रात लगभग 1:00 बजे घर के आंगन में उनकी बेटी ने पड़ी देखी ।चीख उठी, परिवार के सदस्य और पड़ोसी एकत्रित हो गए। पुलिस को खबर दी गई। सीएसपी समय तमाम पुलिस पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।
किरीट राम की धारदार हथियार से सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर प्रहार कर हत्या कर दी गई है। बाकी मोगरा के पंखा दफाई दो नंबर में सपरिवार निवास रत मृतक के परिवार में पत्नी दो बेटी और एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है किरीट राम ही परिवार में अकेले कमाने वाले थे। उनकी हत्या किसने और क्यों की पुलिस इसका पता लग रही है। इस घटना से बाकी मगर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है




