याद किया गया अमर गायक मोहम्मद रफी को
भारतीय सिनेमा जगत के पार्श्व गायक मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण किया गया। रफी के गीत गाकर प्रसिद्धि के शिखर पर पहुंचे मोहम्मद अनीस ने यादें रफी नामक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत वरिष्ठ अधिवक्ता श्यामल मलिक और अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम का देर रात तक लोगों ने आनंद उठाया




