Home Astrology मोबाइल से बात करते गुस्साई युवती ने खुद पर किया आक्रमण 

मोबाइल से बात करते गुस्साई युवती ने खुद पर किया आक्रमण 

0
75

मोबाइल से बात करते गुस्साई युवती ने खुद पर किया आक्रमण

वह मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी अचानक उसे गुस्सा आ गया ।उसने आव देखा न ताव ब्लेड निकाला और अपने हाथ पर एक दो नहीं बल्कि लगभग दो दर्जन वार किया। नस काटने की कोशिश में लड़की का हाथ लहू लुहान हो गया ।

यह घटना कोतवाली कोरबा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिशन रोड श्याम मंदिर के समीप एटीएम के बाहर की है। ब्लैक कलर का जींस और शर्ट पहनी लड़की की उम्र लगभग 20 वर्ष के आसपास होगी ।वह टहलते हुए मोबाइल से किसी से बात करते हुए घटनास्थल पर आई और फिर न जाने क्या हुआ कि वह आपा खो बैठी और स्वयं पर ही प्राण घातक हमला शुरू कर दिया ।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश पड़ी युवती को अस्पताल भिजवायाIMG 20250820 092422