
मृतक को सामने देख घबरा गए लोग
भूत भूत चिल्लाते सभी भागने लगे
अंतिम संस्कार की तैयारी के मध्य हुआ चमत्कार
27 वर्षीय व्यक्ति अपने ससुराल गया था वापस नहीं लौटा खोजबीन चल ही रही थी तभी पुलिस को सूचना मिली की नदी में एक लाश वीभत्स हालत में तैर रही है। लापता हरिओम वैष्णव के परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने लाश के हाथ में टैटू देखकर उसे हरि ओम ही समझा और औपचारिकता पूर्ण कर अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए। संस्कार की तैयारी चल रही थी तभी अचानक हरिओम वैष्णव वहां आ पहुंचे। उपस्थित लोग भूत भूत कहकर भागने लगे थोड़ी देर बाद हरि ओम ने जब आप बीती बताइ तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली
हुआ यूं की कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना अंतर्गत आने वाली गेवरा बस्ती निवासी हरि ओम वैष्णव पिता हेमेश्वर वैष्णव उम्र 27 वर्ष 4 दिन पूर्व अपनी ससुराल दर्री गया था। ससुराल से घर के लिए हरिओम निकला लेकिन घर नहीं पहुंचा। काफी खोजबीन के पश्चात पुलिस को सूचना दे दीगई।
हरिओम के परिजन रिश्तेदारियों में उसे तलाश रहे थे इसी बीच बाकी मोगरा थाना अंतर्गत डगनिया नदी में एक शव मिलने की खबर मिली। बाकी पुलिस ने कुसमुंडा पुलिस को सूचना दी। कुसमुंडा पुलिस ने हरि ओम के परिजनों को बुलवाया। नदी में पड़ा शव चूंकि काफी फूल चुका था इसलिए उसे स्पष्ट नहीं पहचाना जा सका ।बाल दाढ़ी रंग समान होने और हाथ में आर शब्द का टैटू होने की वजह से मृतक को हरि ओम समझ लिया गया। औपचारिकता पूर्ण कर हरि ओम के परिजन लाश को लेकर अपने घरपहुंचे। रिश्तेदारों को इसकी सूचना दे दी गई अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी तभी अचानक हरि ओम वहां पहुंच गया उसे देखते ही एकत्रित बस्ती के लोग भूत भूत चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे ।लेकिन थोड़ी देर बाद जब लोगों को यकीन हुआ की हरि ओम मरा नहीं बल्कि जिंदा है। जिसकी लाश अंतिम संस्कार के लिए लाई गई थी वह किसी और की है
हरिओम के घर आने से गमगीन माहौल हर्ष में तब्दील हो गया। उधर बाकी मोगरा पुलिस के लिए अब जिसकी लाश है उसके परिजनों तक पहुंचने के लिए कवायद करना पड़ रहा है




