Home Astrology माटी अधिकार मंच ने किया गेट जाम समस्या निराकरण हेतु त्रिपक्षीय वार्ता...

माटी अधिकार मंच ने किया गेट जाम समस्या निराकरण हेतु त्रिपक्षीय वार्ता की बनी सहमति

0
93

माटी अधिकार मंच ने किया गेट जाम
समस्या निराकरण हेतु त्रिपक्षीय वार्ता की बनी सहमतिIMG 20250909 WA0083 IMG 20250909 WA0084

माटी अधिकार मंच ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 9 सितंबर को एस ई सी एल कुसमुंडा महाप्रबंधक कार्यालय का गेट जाम किया । जिसमें कुसमुंडा क्षेत्र के सैकड़ो विस्थापित एवं प्रभावित उपस्थित हुए । महाप्रबंधक संचालन श्री राय के द्वारा वार्ता की पहल की गई , परंतु माटी अधिकार मंच के अध्यक्ष ब्रजेश श्रीवास के द्वारा यह कहकर वार्ता करने से मना किया गया कि 10 बिंदुओं की जो मांग पत्र सौंपी गई है । उसमें से अधिकांश विषय राज्य शासन से संबंधित है । प्रबंधन के द्वारा समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा सकता । किसी ठोस निर्णय पर पहुंचने हेतु जरूरी है कि , प्रशासन के अधिकारी की उपस्थिति में बैठक आयोजित की जाए । जिस पर प्रबंधन के द्वारा आना-कानी करने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों से
चर्चा उपरांत 16 सितंबर से 20 सितंबर के बीच त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित करने की सहमति बनी । जिसमें एसडीएम कटघोरा, प्रबंधन के अधिकारी एवं संगठन के पदाधिकारियों के साथ ग्रामीण उपस्थित रहेंगे ।

गेट जाम आंदोलन में प्रमुख रूप से रवि यादव , प्रताप सिंहकंवर , सूर्यभवन सिंह, राजेंद्र पटेल , पवन पटेल , देवाशीष , बृजलाल , विनोद श्रीवास, ध्रुव कुमार , मोहन पटेल , कृष्ण कुमार कंवर , मनोज कुमार , सुदामा , अजय , छोटे लाल साहू, मनीष, मया राम आदि उपस्थित रहे ।