Home KORBA मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम,प्रशासनिक अधिकारियो के आश्वासन...

मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम,प्रशासनिक अधिकारियो के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त. देखिए वीडियो

0
3

Acn18.Com कोरबा.नकटी खार गांव के लोगों द्वारा किया गया चक्का जाम अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया। सड़क के दोनों और बड़ी संख्या में भारी वाहन फंस गए थे जो चक्का जाम समाप्त होते ही अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए

गौरतलब है कीकाफी दिनों से अपनी 8 सूत्रीय मांग को लेकर ग्रामीण निरंतर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियो के यहां चक्कर लगाते रहे लेकिन जब उनकी मांग पर किसी ने ध्यान नहीं दिया तो विवश होकर उन्होंने चक्का जाम कर दिया।कोरबा जिले के नकटी खार में ग्रामीण जनपद सदस्य मोनिका अरविंद भगत के नेतृत्व में प्रदर्शन किया

चक्का जाम की सूचना मिलने पर एसडीएम तहसीलदार और पुलिस के अधिकारी वहां पहुंचे और आंदोलनकारियो शिव चर्चा कर उन्हें मांग पूरी होने का आश्वासन दिया