मध्यान भोजन बनाने वाले समूह को लगाई चपत, फर्जी सील से निकाले 65 हजार
,
कोरबा। क्षेत्र के वार्ड एक स्थित सरकारी स्कूल में मध्यान भोजन बनाने वाले समूह को 65000 का नुकसान हुआ है। जानकारी मिली कि कुछ लोगों ने समूह के नाम से फर्जी सेल बनाकर बैंक से इस राशि का आहरण कर लिया। सीएसईबी पुलिस चौकी जांच कर रही है।
जानकारी मिली है कि पटेल पर क्षेत्र में शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल का संचालन किया जा रहा है । यहां पर विद्यार्थियों के लिए मध्यान भोजन की व्यवस्था संचालित है। महिलाओं के एक समूह को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। उसने आर्थिक लेनदेन के लिए स्टेट बैंक में खाता खुलवाया है। पता चला कि उनके संपर्क में रहने वाले किसी व्यक्ति ने समूह के नाम से फर्जी सील तैयार कर ली और उनके खाते से 65 000 निकाल लिए। हाल में ही बैंक जाने पर महिला समूह के पदाधिकारी इस बारे में जानकारी हुई। जिस पर उन्होंने पता किया। उसके बाद पुलिस चौकी सीएसईबी में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने प्रकरण को संज्ञान में लिया है और जांच पड़ताल शुरू की है।




