Home KORBA भारत ने 20 ओवर में 297 रन बनाए: टेस्ट प्लेइंग टीमों में...

भारत ने 20 ओवर में 297 रन बनाए: टेस्ट प्लेइंग टीमों में बेस्ट टी-20 स्कोर; सैमसन की सेंचुरी, सूर्या ने 75 रन बनाए

0
103

Acn18. Com.हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में टीम इंडिया ने 20 ओवर में 297 रन बनाकर इतिहास रच दिया है। यह किसी टेस्ट प्लेइंग टीमों में बेस्ट टी-20 स्कोर है। इससे पहले अफगानिस्तान ने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 278 रन बनाए थे। टी-20 क्रिकेट का बेस्ट स्कोर नेपाल के नाम है, टीम ने 2023 में मंगोलिया के खिलाफ 314 रन बनाए थे।

भारत ने अपना भी बेस्ट टी-20 स्कोर बनाया। इससे पहले टीम ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 260 रन बनाए थे। भारत से संजू सैमसन ने सेंचुरी लगाई, उन्होंने 47 गेंद पर 111 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 75, हार्दिक पंड्या 47 और रियान पराग 35 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश से तंजिम हसन साकिब ने 3 विकेट लिए। 3 टी-20 की सीरीज में भारत 2-0 से आगे है