Home Astrology बिजली लाइन सुधार करते वक्त ठेका कर्मी आया करेंट की चपेट में,...

बिजली लाइन सुधार करते वक्त ठेका कर्मी आया करेंट की चपेट में, लाइन मैन सतीश अग्रवाल की घटना स्थल पर ही हुई मौत, देखिए वीडियो

0
93

IMG 20250830 WA0085

कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र से एक बड़ी और दुखद घटना सामने आई है। गेवरा बस्ती धरमपुर में बिजली लाइन का कार्य कर रहे  ठेका कर्मी लाइनमैन की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सतीश अग्रवाल के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह सतीश अग्रवाल (लाइनमैन) चलती हुई विद्युत लाइन पर तार दुरुस्त करने के लिए चढ़ा हुआ था। कार्य के दौरान अचानक वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। करंट का झटका इतना तेज था कि सतीश मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी।

मृतक के परिवारजन भारी संख्या में सड़क पर मृतक के शव को रख कर किया चक्काजाम कर मुवाजे की मांग कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक परिजन सड़क पर जमे हुए हैं

सीएसईबी की लाइन है और साथ में काम कर रहे एक ठेका कर्मी लखन निर्मल कर ने बताया कि मृतक सतीश जो कि ठेका कर्मी है खम्भे पर चढ़ कर लाईन का कार्य कर रहा था करंट लगने से खम्भे से गिर गया और मौके पर हि उसकी मौत हो गई।