Home KORBA बाड़ी में काम कर रहे हैं महिला पर भालू ने किया हमला

बाड़ी में काम कर रहे हैं महिला पर भालू ने किया हमला

0
16

बाड़ी में काम कर रहे हैं महिला पर भालू ने किया हमला

Screenshot 2026 09 08 14 31 03 56 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

मरवाही वन मंडल क्षेत्र के ग्राम पंचायत नाका में बाड़ी में काम कर रही एक महिला पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर भालू को वहां से खदेड़ा।

 

ग्राम नाका निवासी सविता अपनी बाड़ी में थी। इसी दौरान अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला के शरीर पर गंभीर चोटें आईं। महिला की चीख सुनकर घर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर भालू को जंगल की ओर भगाया।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात ईएमटी शुक्ला प्रसाद एवं पायलट सुनील कुमार ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए मौके पर प्राथमिक उपचार दिया और उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।

 

जिला अस्पताल में महिला को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बनी हुई है और इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है…..