Home Uncategorized बच्चों से स्कूल में कराया जाता है झाड़ू पोंछा देखिए वीडियो

बच्चों से स्कूल में कराया जाता है झाड़ू पोंछा देखिए वीडियो

0
172

कोरबा।सरकार अपने स्कूलों की शिक्षा के स्तर को संवारने करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। शिक्षक भी अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रहे हैं, जिससे स्कूल में लगातार बच्चों की संख्या बढ़ने लगी है। बच्चे निजी स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूल में अपना दाखिला करा रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे स्कूल हैं, जहां शिक्षक बच्चों को पढ़ाने की बजाय उनसे काम कराते हैं।

ऐसा ही मामला कोरबा के करतला विकासखंड के ग्राम जामपानी के शासकीय माध्यमिक शाला में आया है जहां पढ़ाई के बजाय बच्चों से काम कराया जा रहा है। शिक्षक खुद पास खड़े होकर बच्चों से झाड़ू एवं अन्य काम करवा रहे है
। इस स्कूल में चपरासी वाले सभी कार्य बच्चों से लिए जा रहे हैं। उनकी पढ़ाई की तरफ शिक्षक ध्यान नहीं दे रहे हैं। मजदूरों को न बुलवाकर बच्चों से हर काम कराया जा रहा है।

करतला विकासखंड के जाम पानी माध्यमिक शाला स्कूल में बच्चों का काम करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया था जहां स्कूल की साफ-सफाई और झाड़ू पोछा के अलावा कचरा फेंकने का काम स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को दे रखा था । बारी-बारी से बच्चे झाड़ू पोछा और कचरा फेंक रहे थे।

 

इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी टी पी उपाध्याय को वीडियो भेज कर उनका पक्ष लेना चाहा गया लेकीन उन्होंने किसी स्कूल के कार्यक्रम में जाने की बात कही।Screenshot 20250618 123245 Gallery 1

error: Content is protected !!