spot_img

फांसी लगाकर 28 वर्षीय महिला ने की खुदकुशी, बालको थाना क्षेत्र के संगम नगर का मामला ,पिछले तीन दिन से थी लापता

Must Read

कंकर शर्मा। बालको थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दोंदरो के संगम नगर में रहने वाली एक 28 वर्षीय महिला ने फासंी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला ने किन कारणों से आत्महत्या की है इस बात का पता नहीं चल सका है। मृतका पिछले तीन दिन से लापता थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर लाश को पीएम के लिए रवाना कर दिया है।

- Advertisement -

बालको थाना क्षेत्र के संगम नगर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महिला की लाश कुछ लोगों ने एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकते हुए पाई। मृतका की पहचान 28 वर्षीय मिनीबाई खांडे के रुप में की गई है। मिनी ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया है इस बात का पता नहीं चल सका है। कहा जा रहा है,कि पति से विवाद करने के बाद वह घर से भाग गई थी जिसके बाद उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिली। मृतक के चरित्र को लेकर ससुराली पक्ष तरह तरह के सवाल उठा रहे है। उनका कहना है,कि मृतका का किसी दूसरे पुरुष के साथ चक्कर था। वहीं मायका पक्ष मिनी बाई को पाक साफ करार देते हुए मृतका के पति पर आरोप लगाते हुए कह रहा है,कि वह आदतन शराबी है और नशे में अक्सर विवाद करता रहता था।

मृतका की लाश पड़ोसी के घर की बाड़ी में आम के पेड़ पर लटकते हुए पाई गई है। लोगो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु की। लाश को फंदे से उतारकर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई फिर लाश को पीएम के लिए रवाना कर दिया।

मिनी बाई ने आखिर किन कारणों से खुद को फांसी के फंदे पर लटकाया यह अब भी जांच का विर्षय है। उसकी मौत को लेकर मायका पक्ष ने सवाल भी उठाया है। बहरहाल पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 8 सितंबर को करेंगे अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर “उल्लास साक्षरता अभियान” का शुभारंभ

रायपुर, 07 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेश में राज्य स्तरीय...

More Articles Like This

- Advertisement -