पेड़ पर लटकते हुए मिली युवक की लाश, हाथ बंधे मिले रस्सी से, हत्या की आशंका, पुलिस की जांच जारी

0
73

पेड़ पर लटकते हुए मिली युवक की लाश, हाथ बंधे मिले रस्सी से, हत्या की आशंका, पुलिस की जांच जारीIMG 20250629 WA0023

प्रदेश के कोरबा जिले में एक युवक की मौत का मामला सवालों के घेरे में आ गया है. करतला थाना क्षेत्र के बोतली गांव में रहने वाले सांझी लाल का शव घर से 200 मीटर दूर फंसी के फंदे पर झूलता पाया गया है. आमतौर पर इस तरह के मामलो को आत्महत्या से जोड़कर देखा जाता है मगर जिस तरह से मृतक के हाथ रस्सी से बंधे हुए है उससे ऐसा लगता है,कि किसी ने सांझी की हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका दिया हो. सुबह सुबह जब लोगों की नजर शव पर गई तब पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई और मौक़े पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौक़े पर पहुंची और जाँच पड़ताल में जुट गई।