Home Astrology पकड़े गए हिरण के शिकारी, 2 गिरफ्तार, 2 फरार

पकड़े गए हिरण के शिकारी, 2 गिरफ्तार, 2 फरार

0
70

पकड़े गए हिरण के शिकारी, 2 गिरफ्तार, 2 फरारIMG 20250722 WA0001 1

जगदलपुर। वन विभाग की टीम ने हिरण का शिकार करने के आरोप में 2 शिकारियों को गिरफ्तार किया, वहीं 2 फरार हैं।

वन विभाग के अफसरों ने बताया कि 17 जुलाई को कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के तीरथगढ़ मार्ग में एक हिरण मृत अवस्था में पाया गया था, जिसके शरीर में तीर लगा हुआ था। नेशनल हाईवे-30 के जगदलपुर से दरभा रोड के मध्य पेदावाड़ा बैरियर के पास मृत हिरण को गश्ती दल के द्वारा देखा गया था।

वन विभाग द्वारा इस घटना को गंभीर अपराध मानते हुए तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारी एवं फील्ड स्टाफ मौके पर पहुंच कार्यवाही की। इस बीच वन विभाग ने हिरण के शिकारियों की सूचना देने पर इनाम की घोषणा की थी।

वन विभाग द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल का गठन किया गया, जिसने तीरथगढ़, पैदावाड़ा दरभा एवं कोटमसर गांव सहित आसपास के इलाकों में जानकारी ली। जांच के दौरान मुखबिरों की सूचना पर तीरथगढ़ के पटेलपारा से दो व्यक्तियों को पकड़ा गया।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने हिरण के अवैध शिकार की बात स्वीकार की तथा यह भी खुलासा किया कि इस घटना में उनके साथ अन्य व्यक्ति भी शामिल थे, जो अभी फरार हैं।