नीचे गिरे तार की चपेट में आ गए दो युवक एक युवक की मौत दूसरे की हालत अत्यंत नाजुक

0
106

नीचे गिरे तार की चपेट में आ गए दो युवक

एक युवक की मौत दूसरे की हालत अत्यंत नाजुक

IMG 20250620 WA0081

कोरबा रेलवे स्टेशन के सामने पोखरी के समीप मैदान में दो युवक बिजली की चपेट में आ गए। रितेश मनहर और वीरेंद्र यादव मैदान गए थे इसी बीच वीरेंद्र वहां टूटकर गिरी 11 केवी लाइन की चपेट में आ गया। उसे बचाने के लिए रितेश दौड़ा उसने वीरेंद्र को बचाने के लिए डंडे का उपयोग किया लेकिन डंडा भीगा हुआ था जिसके कारण रितेश भी बिजली की चपेट में आ गया

पता चला है कि रितेश मनहर की मौत हो चुकी है वही वीरेंद्र यादव लगभग 90% झुलस गया है उसे अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। इस घटना का दुखद पहलू यह रहा कि लोगों ने 112 से संपर्क किया लेकिन डेढ़ घंटा बीत जाने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तब तक दोनों युवको को अस्पताल लोगों ने भेज दिया था