नहीं रहे ग्रामीण क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप महतो समाज सेवा में अग्रणी रहे प्रदीप जी के निधन की खबर से पत्रकारों में शोक

0
62

Acn18. Com.कोरबा जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों में बड़े अदब से जिन प्रदीप महतो जी का नाम लिया जाता रहा है अब वह हमारे बीच नहीं रहे। बरपाली निवासी प्रदीप माताजी पिछले कुछ वर्षों से अस्वस्थ थे उनका कोरबा के एक निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा था आज सुबह लगभग 5:00 बजे उन्होंने इस असार संसार को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर से पत्रकारों और महतो परिवार के शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है।
वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप महतो जीपी कॉन्वेंट हाई स्कूल बरपाली के प्रबंधक होने के साथ ही प्रगतिशील जयसवाल समाज के पूर्व सचिव भी रह चुके हैं। राष्ट्र और समाज को समर्पित प्रदीप जी ने देहदान की घोषणा कर दिया था। उनका अंतिम दर्शन बरपाली सिंचाई कॉलोनी स्थित निवास में 8 बजे से होगा।