Home Astrology नवजात शिशु को फेंक दिया गया नाली में किसी कलमुंही ने...

नवजात शिशु को फेंक दिया गया नाली में किसी कलमुंही ने अपना पाप छिपाने किया यह कृत्य ,देखिए वीडियो

0
112

नवजात शिशु को फेंक दिया गया नाली में

किसी कलमुंही ने अपना पाप छिपाने किया यह कृत्य

देखिए वीडियोScreenshot 20250901 143715 Gallery

नवजात शिशु को पैदा होते ही किसान की बाड़ी में फेंक दिया गया। लड़के के रूप में इस धरती पर आते ही उसकी मां ने उसके साथ अन्याय करते हुए जिस जगह फेंक दिया था वहां बच्चों को चींटी और कीड़े काट रहे थे। शिशु का रुदन सुनकर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बच्चा स्वस्थ है

कोरबा जिले के पाली थाना अंतर्गत डोगनाला के लोग अचानक एक खेत की ओर भागने लगे यहां जाकर देखा गया की खेत से लगी बड़ी में एक थैली में एक शिशु रुदनकर रहा है। बच्चे को चीटियोऔर अन्य कीड़ों ने काटना शुरु कर दिया था।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना 108 और पुलिस को दी। सत्ते सिंह मरकाम की बड़ी से शिशु को निकाल कर उप स्वास्थ्य केंद्र पाली में भर्ती करा दिया गया।

विकासखंड स्वास्थ्य अधिकारी अनिल शराब ने बताया कि बच्चा स्वस्थ है। 700 ग्राम के इस बच्चे को आवश्यक खुराक दी जा रही है।

ग्रामीणों का मानना है कि किसी कलमुही ने अपना पाप छुपाने के लिए यह कृत्य किया है। 9 महीने तक गर्भ में रखने के बाद निर्मोही मां ने अपनी इज्जत बचाए रखने के लिए धरती पर आते ही अपने जिगर के टुकड़े को मरने के लिए खेत में फेंक दिया , लेकिन ईश्वर की कृपा से बच्चा सकुशल है और अब पाली पुलिस उसे महिला की तलाश में जुट गई है जिसने यह दुष्कृत्य किया है।