Home Astrology नक्सल संगठन की जिम्मेदारी अब देवजी के हांथ,हिडमा का भी बढ़ाया गया...

नक्सल संगठन की जिम्मेदारी अब देवजी के हांथ,हिडमा का भी बढ़ाया गया कद,पूरा बस्तर हिड़मा के हवाले

0
80

नक्सल संगठन की जिम्मेदारी अब देवजी के हांथ,हिडमा का भी बढ़ाया गया कद,पूरा बस्तर हिड़मा के हवालेIMG 20250909 WA0019 IMG 20250909 WA0018

छत्तीसगढ़ के बस्तर में माओवादी संगठन ने बड़ा फेरबदल किया है। 21 मई को नारायणपुर के जंगलों में हुई मुठभेड़ में महासचिव नम्बाला केशव राव उर्फ बसवराज समेत 28 माओवादियों के मारे जाने के बाद तेलंगाना के करीमनगर जिले के दलित नेता तिरुपति उर्फ डेबुजी को नया मुख्य सचिव बनाया गया है।

वहीं, पीएलजीए की पहली बटालियन के कमांडर हिडमा उर्फ संतोष को विशेष आंचलिक समिति सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। हिडमा पर 2010 दंतेवाड़ा हमले और 2019 में भाजपा विधायक भीमा मंडवी की हत्या जैसे कई हमलों का मास्टरमाइंड होने का आरोप है। उस पर 40 लाख का इनाम भी घोषित है।

हाल के वर्षों में लगातार सुरक्षा बलों के अभियानों से रेड कॉरिडोर कमजोर पड़ा है। दर्जनों वरिष्ठ माओवादी या तो मारे गए या आत्मसमर्पण कर चुके हैं। अब संगठन नए नेतृत्व के सहारे बस्तर में अपनी पकड़ मजबूत करने और पुनर्गठन की कोशिश कर रहा है।