नकली सीमेंट बनाकर बेचने के आरोप में व्यापारी गिरफ्तार

अल्ट्राटेक जैसी नामी सीमेंट के नाम पर नक्काली करने वाले व्यापारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि छत्तीसगढ़ के बालोद में वैभव ट्रेडर्स में 584 बोरी नकली सीमेंट की जप्ती पुलिस द्वारा की गई है
नकली सीमेंट बनाकर बेचने के आरोप में जब पुलिस ने छापा मारा तो वहां नकली सीमेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट की खाली बोरियों में राखड़ और सीमेंट के बने ईंटों की पाउडर को मिलाकर बेचने का पर्दाफाश हो गया।
वैभव ट्रेडर्स के मालिक विजय धाक के विरुद्ध कॉपीराइट एक्ट और ठगी करने का जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।



