दो बालक बाल संप्रेषण गृह से हुए फरार पास्को और छेड़छाड़ के मामले में थे निरुद्ध इससे पहले भी घट चुकी है घटना

0
92

दो बालक बाल संप्रेषण गृह से हुए फरार
पास्को और छेड़छाड़ के मामले में थे निरुद्ध

इससे पहले भी घट चुकी है घटनाIMG 20250701 WA0043

,

कोरबा।बाथरूम जाने के बहाने बाथरूम की खिड़की के रास्ते से दो अपचारी बालक फरार हो गए। किशोरवय विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों को निरुद्ध रखने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह का संचालन हो रहा है। यही यह घटना घटी

Vo दो नाबालिग आरोपियों के फरार हो जाने की जानकारी प्राप्त करने से पहले आप यह जान ले कि शासकीय बाल संप्रेषण गृह पूर्व में ग्राम रिसदी में किराए के मकान में इसका संचालन अव्यवस्थाओं के बीच चल रहा था। निर्माणाधीन भवन एप्रोच रोड के अभाव के कारण अपूर्ण रहा। बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष ने निरीक्षण के दौरान काफी नाराजगी जाहिर की तो आनन-फानन में करीब 25 लाख रुपए खर्च कर व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ बीते शुक्रवार को बाल संप्रेक्षण गृह को बालको में थाना के सामने स्थित भवन में शिफ्ट किया गया। रिसदी स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध सभी अपचारी बालकों को नए भवन में शिफ्ट कराया गया और यहां से व्यवस्था का संचालन प्रारंभ हुआ।

बालको स्थित इसी बाल संप्रेक्षण गृह के प्रारंभ होने के बाद भागने की पहली बोहनी दो किशोरों ने कर दी। चोरी/छिनतई के मामले में एक 16 वर्षीय किशोर को यहां 19 जून 2025 को किशोर न्याय बोर्ड के आदेश पर निरुद्ध किया गया और छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के मामले में एक अन्य किशोर 17 वर्ष को यहां 16 जून 2025 को निरुद्ध किया गया।

इन दोनों अपचारी बालक में से एक जांजगीर-चांपा जिले तथा दूसरा कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र का निवासी है,। 30 जून की तड़के 4 बजे अपने कमरे से निकलकर बाथरूम जाने के लिए दोनों गए और फिर रोशनदान की जाली तोड़कर फरार हो गए। इसकी जानकारी बाल सम्प्रेक्षण गृह बालक के प्रभारी अधिकारी ने बालको थाना में दी । बालको पुलिस के अलावा जांजगीर-चांपा किशोर न्याय बोर्ड, पुलिस को भी इसकी सूचना भेजी गई है। दोनों अपचारी बालकों की तलाश की जा रही है।