Home Astrology दुकान में दारू नहीं पीने दिया तो की गई मारपीट कोतवाली...

दुकान में दारू नहीं पीने दिया तो की गई मारपीट कोतवाली से भगा दिया गया प्रार्थी को

0
101

दुकान में दारू नहीं पीने दिया तो की गई मारपीट

कोतवाली से भगा दिया गया प्रार्थी को

व्यापारी को कहा गया की दुकान बंद करो मैं यहां दारू पिऊंगा। जब आपत्ति की गई तो कुछ दोस्तों को बुलाकर युवक ने पूरे परिवार को बुरी तरह पीट डाला। कोतवाली गए तो मुकदमा दर्ज करने की बजाय वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी ने उन्हें यह कहकर भगा दिया कि जाओ पहले इलाज करवाओ उसके बाद बात करना

IMG 20250827 WA0068 IMG 20250827 WA0069 IMG 20250827 WA0073 सुनील सरोज नामक लघु व्यवसायी ने बताया कि उसकी दुकान सुनालिया रेलवे फाटक के समीप है। सुभाष विश्वकर्मा नामक एक युवक उसकी दुकान पर आया इसका छोटा भाई दुकान पर था सुभाष विश्वकर्मा ने उसे धमकाया और कहा कि यहां हम लोगों को शराब पीना है दुकान बंद करके भाग जाओ। सुनील के भाई ने आपत्ति की तो उसके साथ मारपीट की गई। सुनील के पिता भी वहां पहुंचे तो उनको भी पीट दिया गया

इस मामले की शिकायत करने जब सुनील सरोज अपने पिता और भाई के साथ कोतवाली थाना पहुंचे तो वहां से सबको यह कहकर भगा दिया गया की जाइए पहले अपने घायल पिता और भाई का इलाज कराइए।

सुनील ने बताया की सुभाष विश्वकर्मा नामक यह युवक कई बार ऐसी हरकत कर चुका है। सुनील का मानना है की सुभाष विश्वकर्मा उसे गांजा दारु के केस में फंसा देने की अक्सर धमकी देता है। हो सकता है कि किसी दिन वह उसके परिवार की जान भी ले ले यदि ऐसा हुआ तो इसकी पूरी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी