Home Astrology ढाई तोले की चैन छीनकर भागे लुटेरे ,देखिए वीडियो

ढाई तोले की चैन छीनकर भागे लुटेरे ,देखिए वीडियो

0
132

ढाई तोले की चैन छीनकर भागे लुटेरे

देखिए वीडियोScreenshot 20250906 103552 Gallery

महात्मा गांधी मार्ग कोरबा के एक व्यवसायी सुबह पत्नी के साथ भगवान गणेश का दर्शन करने निकले थे। अचानक बाइक से दो युवक आए और अशोक अग्रवाल की पत्नी संतोषी अग्रवाल की सोने की चैन पलक झपकते ही छीन कर ले भागे।

अशोक अग्रवाल अपनी पत्नी संतोषी अग्रवाल के साथ सप्तदेव मंदिर के समीप पहुंचे ही थे तभी बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। एक युवक ने हेलमेट लगा रखा था वहीं पीछे बैठे युवक ने भगवा रंग के गमछे से मुंह बांधा हुआ था, अचानक उन्होंने संतोषी अग्रवाल के गले से चेन खींचा और भाग निकले।

ढाई तोले सोने की चैन की लूट होने की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन चैन लूटने वालों का पता नहीं चला। अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से लुटेरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।