Home Astrology डूबने से दो छात्र मौत मित्रों के साथ गए थे पिकनिक...

डूबने से दो छात्र मौत मित्रों के साथ गए थे पिकनिक मनाने

0
246

डूबने से दो छात्र मौत

मित्रों के साथ गए थे पिकनिक मनानेIMG 20250724 WA0139 IMG 20250724 WA0140

 

दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमराव स्थित एनीकट में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। रायपुर से सैर-सपाटे के लिए आए छह दोस्तों में से दो किशोर नहाने के दौरान नदी के तेज बहाव में बह गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। एक का शव बुधवार शाम को ही बरामद कर लिया गया था, जबकि दूसरे किशोर का शव गुरुवार सुबह मिला।

दरअसल रायपुर से छह दोस्त पाटन ब्लॉक के ग्राम जमराव स्थित एनीकट में घूमने पहुंचे थे।बुधवार शाम करीब चार बजे खाना खाने के बाद यशवंत हरपाल (16) और आशीष सरोज (15) नहाने के लिए नदी में उतरे। इस दौरान खारून नदी में पानी का बहाव तेज हो गया और दोनों बहने लगे। साथ में मौजूद दोस्तों ने शोर मचाकर लोगों को सूचना दी।घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ दुर्ग की टीम मौके पर रवाना हुई। कमांडेंट नागेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार शाम 5:30 बजे सूचना मिलने पर 6:30 बजे रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। देर रात तक चलाए गए अभियान में यशवंत का शव एनीकट से करीब 30 मीटर दूर बरामद कर लिया गया। अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया था।
गुरुवार सुबह 6 बजे एसडीआरएफ की 13 सदस्यीय टीम ने फिर से सर्च अभियान शुरू किया। लगभग साढ़े तीन घंटे के प्रयास के बाद आशीष सरोज का शव भी उसी जगह से करीब 30 मीटर दूर बरामद किया गया। मृतक आशीष रायपुर के बजरंग नगर का निवासी था। इस दुखद हादसे से इलाके में शोक का माहौल है

error: Content is protected !!