कोरबा जिला जेल की दीवार फांद कर 2 अगस्त को फरार होने वाले चार आरोपियों में से तीसरे की भी गिरफ्तारी हो गई है। इससे पहले कल मंगलवार को दो आरोपी राजा कंवर व सरना सिंकू रायगढ़ जिले से गिरफ्तार किए गए थे। तीसरा फरार बंदी दशरथ सिदार पिता प्रताप सिंह सिदार उम्र 19 वर्ष, साकिन पोडीबहार नीचे मोहल्ला को आज कोरबा कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिए जाने की खबर है।
बताया जा रहा है कि वह गिरफ्त में आने से बचने के लिए कोरबा से बाहर निकलने की तैयारी में था कि मुखबिर की सूचना के आधार पर व तकनीकी तौर पर की जा रही पतासाजी से मिले सुराग के जरिए उसे शहर छोड़ कर भागने से पहले दबोच लिया गया। पुष्टि के लिए सीएसपी भूषण एक्का के सरकारी नम्बर पर कॉल किया गया किन्तु सम्पर्क के अभाव में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। चौथे आरोपी चन्द्रशेखर राठिया पिता सुरज प्रसाद राठिया उम्र 20 वर्ष, साकिन कमतरा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ की तलाश जारी है। दावा है कि वह भी देर-सबेर पकड़ लिया जाएगा
- Astrology
- crime
- JOB
- KORBA
- Uncategorized
- खेल
- छत्तीसगढ़
- ज़रा हटके
- जीवन शैली
- ज्ञान विज्ञान
- ज्योतिष
- ट्रैंडिंग
- देश दुनिया
- धर्म
- मनोरंजन
- राम मंदिर
- वीडियो
- व्यापार
- सेहत
- ख़ास ख़बर




