Home KORBA जिले में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम,मंदिरों और चौक-चौराहों पर उमड़े श्रद्धालु, नन्हे...

जिले में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम,मंदिरों और चौक-चौराहों पर उमड़े श्रद्धालु, नन्हे मुन्ने बच्चे कृष्ण जी के वेशभूषा में आए नजर

0
6

Screenshot 2026 09 05 11 03 29 64 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

 

कोरबा। जिले भर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही । शहर के मंदिर, चौक-चौराहे और बस्ती-गली में कृष्ण जन्माष्टमी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। बारिश के बीच भी श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे थे और मटका फोड़ प्रतियोगिता का आनंद लिया

 

शहर के बस स्टैंड स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ लगी रही यहां विशेष पूजा-अर्चना के साथ मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । डीजे की धुन पर भक्त झूमते नजर आए। छोटे-छोटे बच्चे शंकर-पार्वती और राधा-कृष्ण की वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र बने रहे। मंदिर परिसर में विशेष झांकियों का भी आयोजन किया गया जो भक्तों को खूब लुभा रही थी

 

गौरी शंकर मंदिर और सीतामढ़ी मुख्य मार्ग पर स्थित सत्यदेव मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रही। मंदिरों में झांकियां सजाई गई हैं जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। देर रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव की तैयारियों में मंदिर समितियां जुटी रही। शहर के चौक-चौराहों और गलियों में लोगों की भारी भीड़ देखी गई

 

जन्माष्टमी के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए । भीड़ को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मंदिर और चौक-चौराहों पर पुलिस नजर रखे रहे ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। वहीं भीड़भाड़ वाले इलाकों और मंदिरों के पास एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई ताकि आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।

 

कुल मिलाकर कोरबा में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी कृष्ण भक्ति में लीन नजर आये